कांवडियों को गांजा बेचने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,10 किलो अवैध गांजा बरामद

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - थाना हरैया पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि महाकाल रेस्टोरेंट का मालिक शनि कुमार दो पैकेट मे 10 किग्रा गांजा रखकर अपनी दुकान मे भोले भाले कांवडियों को बेच रहा है। इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ महाकाल रेस्टोरेंट रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती पर पहुंचकर तलाशी लिया गया तो मौके पर अभियुक्त शनि कुमार उर्फ रवि पुत्र स्व आशाराम निवासी वार्ड नम्बर 06, हनुमान गढ़ी, कस्बा हरैया, थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष के पास से समय करीब 03.30 बजे भोर मे पांच- पांच किलो के दो पैकेट मे कुल 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उरुवा में गूंजा संदेश,,बेटी-बेटा एक समान, तिरंगा देश की शान.......

शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश 