घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा, 10 ग्राम पर 1,490 रुपये तक की बढ़त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना आज 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।

वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूति दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भाव में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज... ये खबर भी पढ़े : घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,53,320 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज रविवार को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर...
मध्य प्रदेश 
नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के शहीद पथ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार