बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ बलात्कार करने वाला आरोपी जमानत पर आने के बाद उसे गंदे- गंदे मैसेज भेज रहा है, तथा उसे विभिन्न तरीके से टॉर्चर कर रहा है। आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि मुकदमा वापस ले ले नहीं तो तुझे जीते जी मार दूंगा।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज सुबह को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने विकास कुंडू जोकि बरौला गांव में रहता है उसके खिलाफ पूर्व में बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी अब जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसके बाद वह उसे गंदे गंदे मैसेज तथा गंदे व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर उसे बदनाम कर रहा है। पीड़िता के अनुसार वह उसे विभिन्न तरीकों से टॉर्चर कर रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि अगर केस वापस नहीं लिया तो तुझे जीते जी मार दूंगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक  ये खबर भी पढ़े : खेत बचाओ अभियान के तहत किया गया किसानो को जागरूक

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-327ई पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 65...
बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

सीवान। जिले मे बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण...
बिहार 
शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

उत्तर प्रदेश

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक कंपनी के नाम पर लोगों को झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश 
कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा