शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले मे बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में संलिप्त एक अन्य नामजद अभियुक्त रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही इस कांड में अब तक कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 30 मई 2026 को शिवराजपुर गांव में शहजाद अली की हत्या की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं उन्होंने, सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम पूर्ण वीडियोग्राफी के साथ कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में बड़हरिया थाना कांड संख्या 230/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। कांड के त्वरित उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

एसपी पूरन कुमार झा के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्व में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया तथा एक अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि कांड के अग्रतर अनुसंधान के दौरान 12 जून को एक अन्य नामजद अभियुक्त रंजन कुमार उर्फ रंजन चौधरी, पिता स्वर्गीय दीना चौधरी, निवासी शिवराजपुर, थाना बड़हरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

एसपी ने कहा कि मामले में संलिप्त सभी अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : सकुशल बरामद हुई लापता मां-बेटी, फिरौती कॉल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

लगातार दूसरी बार एक्सपायरी दवा वितरण से अस्पताल प्रशासन की बढ़ीं मुश्किलें, मरीजो में रोष ये खबर भी पढ़े : लगातार दूसरी बार एक्सपायरी दवा वितरण से अस्पताल प्रशासन की बढ़ीं मुश्किलें, मरीजो में रोष

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अरगड्डा प्रक्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा हो...
राष्ट्रीय  झारखंड 
रामगढ़:अवैध कोयला खदान बना मौत का कुआं, दम घुटने से चार मजदूरों की मौत

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

संत कबीर नगर।   जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में विगत दिवस देर सायं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को निर्माणाधीन 10 लेन...
मध्य प्रदेश 
जनसुविधा से समझौता नहीं: 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

संत कबीर नगर।   जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में विगत दिवस देर सायं...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश

संत कबीर नगर । राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर व कचरे की सफाई कर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश