ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट, वॉल स्ट्रीट और एशिया दबाव में

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर निराशा का माहौल बन गया है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए।

डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली होती हुई नजर आ रही है।

ईरान द्वारा अमेरिका के अपाचे चॉपर को मार गिराने और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने की खबर की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,386.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें? ये खबर भी पढ़े : अप्रैल 2027 से महंगी हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल कारें?

इसी तरह नैस्डेक ने 250.84 अंक यानी 0.97 प्रतिशत टूट कर 25,678.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 106.44 अंक यानी 0.21 प्रतिशत फिसल कर 50,765.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 145.87 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 10,227.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 183.16 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर 24,433.06 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 8,203.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

एशियाई बाजार में गिफ्ट निफ्टी 145.50 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,330 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 86.12 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,832.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 886.63 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,530 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.04 प्रतिशत फिसल कर 4,970.90 अंक के स्तर तक गिर गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 348.01 अंक यानी 4.30 प्रतिशत फिसल कर 7,748.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 614.16 अंक यानी 1.37 प्रतिशत टूट कर 44,090.28 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 303.90 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,262 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत लुढ़क कर 1,574.01 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,986.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

   बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

पेपर लीक रोकने के लिए संसद में विधेयक, रिजिजू बोले- छात्रों का भविष्य होगा सुरक्षित

पत्रकार वार्ता में रिजिजू का विपक्ष पर गंभीर आरोप नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देशभर...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक रोकने के लिए संसद में विधेयक, रिजिजू बोले- छात्रों का भविष्य होगा सुरक्षित

शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

शराब के नशे में हुए विवाद में मारपीट, गंभीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम उरई। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

जल का भविष्य इंजीनियरिंग नहीं, दूरदृष्टि और अनुशासन तय करेंगे भारत का जल संकट नदियों में घटते प्रवाह से अधिक,...
विचार मित्र 
जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

उत्तर प्रदेश

पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

   बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

शराब के नशे में हुए विवाद में मारपीट, गंभीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम उरई। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार