एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा घर में घुसकर एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरार हुएआरोपित को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण ने बुधवार को बताया कि मंगलवार दोपहर को खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुड्ड नामक युवक पड़ोसी के घर में घुस गया और एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और आरोपित को आपत्तिजनक हरकत करते देख लिया। बच्ची को बचाने के प्रयास में महिला ने आरोपित पर डंडे से वार किया,जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

लगातार उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा असंतोष  ये खबर भी पढ़े : लगातार उत्पीड़न से बिजली कर्मियों में गहरा असंतोष

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में गुड्डू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मंगलवार देर रात करीब ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित गुड्डू मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ के पास भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने का प्रयास किया।

ऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली ये खबर भी पढ़े : ऑटो में छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे रात करीब ग्यारह बजे हिरासत मे लिया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव ये खबर भी पढ़े : बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर