कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की हत्या का सनसनीखेज मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते दोनों बहनों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घर की कोठरी में मिले दोनों बहनों के शव
पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक घर की कोठरी में लाली निषाद (20) और शीला निषाद (18) के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि दोनों बहनों का गांव के ही दो युवकों से पहले से संबंध था।

इस मामले में उनके पिता रामप्रसाद निषाद द्वारा अलग-अलग समय पर तीन मुकदमे भी दर्ज कराए गए थे। उन मामलों में पुलिस ने दोनों युवतियों को बरामद किया था, लेकिन इसके बाद भी वे संबंधित युवकों के संपर्क में बनी हुई थीं।

मोबाइल छीनने के बाद बढ़ा था पारिवारिक तनाव
जांच में यह भी सामने आया कि करीब 15 दिन पहले पिता ने दोनों बहनों के मोबाइल फोन छीन लिए थे, जो कथित तौर पर युवकों द्वारा दिए गए थे। इसके बाद परिवार में लगातार तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

कार्ययोजना बनाएं, लक्ष्य पाएं; पात्रों को दे योजनाओं का लाभ: प्रभारी मंत्री ये खबर भी पढ़े : कार्ययोजना बनाएं, लक्ष्य पाएं; पात्रों को दे योजनाओं का लाभ: प्रभारी मंत्री

पुलिस का कहना है कि इसी घरेलू कलह के दौरान परिवार के सदस्यों ने गुस्से में आकर दोनों बहनों की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक बहनों के भाइयों सूरज और नितीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

सभी पहलुओं की हो रही जांच, अपर पुलिस अधीक्षक
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने मंगलवार को बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वही मृतक बहनों के दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया गया है।

मुख्य आरोपित पिता की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस की निगरानी जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप