मीरजापुर: बारात में शामिल होकर लौट रहे युवक की नहर में गिरकर दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में खुशियों के माहौल में शामिल होने निकले एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के सेमरा कलां गांव के पास रविवार रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव पूरी रात नहर में पड़ा रहा और सोमवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने पर घटना का खुलासा हुआ।

संतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर बोदा गांव निवासी 33 वर्षीय सुनील कुमार रिश्तेदारी में अमदह गांव आई एक बरात में शामिल होने पहुंचे थे। बरात की रस्मों में शामिल होने के बाद वह अपने भाई की ससुराल, लालगंज क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आई दूसरी बरात में शामिल होने के लिए रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से रवाना हुए।

बताया जाता है कि अमदह गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे सेमरा कलां गांव के पास सड़क के मोड़ पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

सोमवार सुबह शौच के लिए नहर की ओर गए ग्रामीणों ने नहर में बाइक और युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के साले रविशंकर ने बताया कि सुनील कुमार पहले अमदह गांव में बरात में शामिल हुए थे और वहां से दूसरी बरात में जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन  ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में झारखंड की गूंज, एबीवीपी का प्रदर्शन 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

फिरोजाबाद, हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  को अपमानित किये जाने के विरोध में शुक्रवार शाम को सत्याग्रह...
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपमानित किये जाने के विरोध में निकाली सत्याग्रह मॉर्च

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए