बलिया : शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई। जहां प्यार में पागल एक महिला अपने शादीशुदा प्रेमी से मिलने के लिए एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और महिला को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन सारी मान-मनौव्वल के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि इस दौरान पुलिस ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन कर बात किया लेकिन वह अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही।

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा निवासी सौरभ बिंद की शादी 2006 में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर में हुई थी। चर्चा है कि सौरभ बिहार के डेहरी ऑन सोन में रह कर प्राइवेट काम करता था। उसी दौरान उसकी पहचान पूनम से हो गई और दोनों करीब आ गए। चर्चा है कि सौरभ और पूनम बीते चार साल से वहां एक साथ रहते हैं। पूनम शादीशुदा और उसका पति ट्रक ड्राइवर है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

इस बीच सोमवार को सौरभ पूनम को बिना बताए देहरी से घर चला आया। इसकी जानकारी होते ही पूनम भी वहां से शाहपुर अफगा पहुंच गई। लेकिन जब सौरभ वहां नहीं मिला तो वह सीधे उसकी ससुराल लिलकर पहुंच गई और परिजनों से सौरभ के बारे में जानकारी मांगी तो किसी ने उसकी जानकारी नहीं दी। यह देख वह बगल में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और डॉयल 112 को स्वयं इसकी सूचना भी दे दी।

ज्येष्ठ मंगल: सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : ज्येष्ठ मंगल: सुन्दरकाण्ड पाठ एवं भण्डारे में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इसके पहले की वहां पुलिस पहुंचती ग्रामीणों को काफी भीड़ जुट गई। थाने की पुलिस ने अपने स्तर से समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफी देर तक लड़की को समझाने-बुझाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस सौरभ के ससुर रायबहादुर बिंद को अपने साथ लेकर थाने चली गई। वहीं, सूचना के आधार पर सौरभ को लिलकर दियारे में पुलिस ढूंढ रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला मोबाइल टावर से उतरी नहीं थी।

पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड, एलडीए वीसी ने दिये निर्देश ये खबर भी पढ़े : पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड, एलडीए वीसी ने दिये निर्देश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ दर्दनाक हादसा, मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 

लखनऊ। मंगलवार दुबग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय नर्स की मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ दर्दनाक हादसा, मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला 

कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

गोरखपुर । ज्येष्ठ मास के पावन छठवे बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर रेती चौक ,स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विशाल...
कालीबाड़ी महंत रविंद्र दास ने भंडारे में किया प्रसाद वितरण

डीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर,   09 जून 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान

गोसाईगंज लखनऊ। सेठ अनंतराम जयपुरिया सुशांत गोल्फ सिटी शाखा की छात्रा ने उत्तराखंड में आयोजित कीओ सब जूनियर कैडेट कराटे...
उत्तर प्रदेश 
जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...