यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, श्रीकरपुर चेक पोस्ट को मिला स्थायी स्वरूप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिहार। जिले गुठनी उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेक पोस्ट अब स्थायी स्वरूप में नजर आएगा। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने भूमि पूजन कर चेक पोस्ट के स्थायी निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस पहल को सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, श्रीकरपुर चेक पोस्ट दोनों राज्यों के बीच आवागमन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाता है। अब तक यह चेक पोस्ट अस्थायी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा था, जिससे बरसात और प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

भागलपुर : बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम  की बैठक ये खबर भी पढ़े : भागलपुर : बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम  की बैठक

स्थायी चेक पोस्ट बनने के बाद सीमा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी पहले से अधिक प्रभावी होगी। इससे अवैध कारोबार, शराब तस्करी, अपराधियों की आवाजाही तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की क्षमता भी बढ़ेगी।

प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार ये खबर भी पढ़े : प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्थायी चेक पोस्ट बनने से सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ आम जनता और पुलिस प्रशासन को मिल सके।

थाने में पुलिस  सोती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे ये खबर भी पढ़े : थाने में पुलिस सोती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई। अभिनेता राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू सना...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

फतेहाबाद। फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी के सामने ओम टिंबर शटरिंग दुकान में बुधवार सुबह अचानक भीषण...
हरियाणा 
फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य