प्रत्येक बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक आज, बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगायेगी सरकार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पटना। राज्य सरकार ने सोमवार को अचानक मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है, जो प्रत्येक सप्ताह बुधवार को होती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी।

सरकार के अधिकारिक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कुछ ऐसे प्रस्ताव सरकार के पास लंबित हैं, जिन पर जल्द निर्णय लेना आवश्यक है। इसी वजह से निर्धारित समय से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है।

राजनीतिक विश्लेषक अरुण पाण्डेय ने बताया कि सरकार आगामी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कई बड़े फैसले ले सकती है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

हालांकि सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अचानक बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली इस बैठक से राज्य को कौन-कौन से नए फैसले और योजनाएं मिलती हैं।

पिछली बैठक में 13 एजेंडों पर लगी थी मुहर
सम्राट कैबिनेट की पिछली बैठक भी काफी महत्वपूर्ण रही थी। उस बैठक में कुल 13 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कई अहम निर्णय लिए थे।

इन फैसलों का उद्देश्य बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना था, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिल सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया था। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से सहायता कोष की पात्रता शर्तों में संशोधन किया था।

पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया गया था। इससे पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तय थी।

बिहार में मौसम लेगा करवट, पटना-गया सहित इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश ये खबर भी पढ़े : बिहार में मौसम लेगा करवट, पटना-गया सहित इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश

ये खबर भी पढ़े : पटना: खान सर के कोचिंग में 6 राउंड फायरिंग की खबर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित