शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों में लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की स्थिति में कुछ सुधार भी हुआ। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर 1.05 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर विप्रो, इंटरग्लोब एवियशन, एटरनल, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और श्रीराम फाइनेंस के शेयर 5.40 प्रतिशत से लेकर 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,768 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 800 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,968 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से पांच शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से नौ शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 821.73 अंक की कमजोरी के साथ 73,421.61 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक गिर कर 73,318.94 अंक तक चला गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 562.74 अंक की कमजोरी के साथ 73,680.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने आज 286 अंक टूट कर 23,080.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 182.65 अंक की गिरावट के साथ 23,184.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 116.67 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,243.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 49.85 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,366.70 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईआईटी खड़गपुर और लीड्स विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग को महत्वपूर्ण समझौता

खड़गपुर। उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नया आयाम देते हुए शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान...
राष्ट्रीय  राज्य 
 आईआईटी खड़गपुर और लीड्स विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग को महत्वपूर्ण समझौता

एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

म्योरपुर,सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव

पेपर लीक और परीक्षा सहित अन्य मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में मात्र 3 माह में निराकरण किया जाएगा
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट, 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मोहन यादव

नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार

म्योरपुर,सोनभद्र। शनिवार को म्योरपुर विकासखंड खण्ड कार्यालय पहुंच राम विशाल चैरसिया विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्य भार ग्रहण...
उत्तर प्रदेश 
नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार

उत्तर प्रदेश

एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

म्योरपुर,सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी रविकुमार पासवान ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम ने म्योरपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार

म्योरपुर,सोनभद्र। शनिवार को म्योरपुर विकासखंड खण्ड कार्यालय पहुंच राम विशाल चैरसिया विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में कार्य भार ग्रहण...
उत्तर प्रदेश 
नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार