बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टरों का जाल तेजी से फैलता नजर आ रहा है। महावीरगंज, विजयनगर, सनावल समेत कई गांवों में बिना मान्यता और बिना चिकित्सकीय योग्यता वाले लोग खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन कथित डॉक्टरों का कारोबार वर्षों से जारी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अब विभाग की कार्यप्रणाली और मंशा दोनों सवालों के घेरे में हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों को तत्काल राहत देने के नाम पर हाई डोज एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड और अन्य शक्तिशाली दवाइयां धड़ल्ले से दे रहे हैं। मरीजों को कुछ समय के लिए राहत तो मिल जाती है, लेकिन इसके गंभीर दुष्परिणाम बाद में सामने आते हैं।

दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, सोनू फतनानी सहित तीन आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, सोनू फतनानी सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

कई मामलों में गलत इलाज और लापरवाही के कारण मरीजों की जान तक चली गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

रामानुजगंज और आसपास के क्षेत्रों में कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों को ही क्लीनिक का रूप दे दिया है। कहीं इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं तो कहीं बेड लगाकर मरीजों को भर्ती तक किया जा रहा है। बिना किसी वैध अनुमति के इलाज का यह खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खामोशी दिखाई देती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है। शिकायतें भी कई बार की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि कहीं न कहीं इन झोलाछाप डॉक्टरों को विभागीय संरक्षण प्राप्त है। आखिर ऐसा क्या कारण है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर हाथ डालने से जिम्मेदार अधिकारी बचते नजर आते हैं?

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. महेश गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

धमतरी जिला ने स्वास्थ्य सेवाओं में दमदार प्रदर्शन कर बेहतर उपलब्धियां हासिल की ये खबर भी पढ़े : धमतरी जिला ने स्वास्थ्य सेवाओं में दमदार प्रदर्शन कर बेहतर उपलब्धियां हासिल की

सवाल यह है कि जब ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें रोकने में असफल क्यों है?

विभागीय बैठकों और सरकारी रिपोर्टों में अवैध चिकित्सा पर रोक लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि गांवों में मरीज आज भी अपात्र और अनुभवहीन लोगों के भरोसे इलाज कराने को मजबूर हैं।

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी  ये खबर भी पढ़े : रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का फायदा उठाकर झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीणों की मजबूरी को कमाई का जरिया बना रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अनियंत्रित एंटीबायोटिक और गलत दवाओं का उपयोग न केवल मरीज की जान के लिए खतरा है, बल्कि भविष्य में दवा प्रतिरोधक क्षमता (एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस) जैसी गंभीर समस्या को भी जन्म दे सकता है।

इस संबंध में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बीएमओ को निर्देशित कर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित