"नशामुक्त छत्तीसगढ़" अभियान के तहत अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से अधिक गांजा बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा "नशामुक्त छत्तीसगढ़" विजन के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता मिली है। जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।

रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून शनिवार को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8 लाख 21 हज़ार 700 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपित महिला का नाम पूजा देवी सोनकर निवासी ग्राम चकरा, उत्तर प्रदेश है। पूछताछ में आरोपिता ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश ले जाकर वहां खपाने की फिराक में थी।

आरोपित महिला के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपित महिला को आज रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

डीसीपी पश्चिम संदीप कुमार पटेल ने बताया कि, रायपुर पुलिस "नशे के सौदागरों" के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि, यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार करता है तो उसकी सूचना तत्काल डायल-112, नजदीकी थाना या "सिटीजन कॉप" एप के माध्यम से दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज करेंगे पीएचई विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा ये खबर भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज करेंगे पीएचई विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ। रविवार बीकेटी क्षेत्र में तड़के सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह बाराबंकी स्थित अपने दामाद...
उत्तर प्रदेश 
दामाद के घर से लौटते समय बाइक सवार ससुर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परिवहन निगम करेगा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था : दयाशंकर

मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ। रविवार मलिहाबाद क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास...
उत्तर प्रदेश 
मलिहाबाद में हादसा : चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान

पांडु नदी में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुर्वा भवन में रविवार को पांडु नदी में...