न्यू चंडीगढ़ टेस्ट: गिल-राहुल के शतक, भारत की मजबूत स्थिति; अफगानिस्तान 451 रन पीछे

गिल-राहुल के शतक, भारत की मजबूत स्थिति;

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यू चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। रहमत शाह 81 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर अफगानिस्तान टीम अभी भी 451 रन पीछे है।

भारतीय टीम के लिए स्पिनर मानव सुथार ने पदार्पण मुकाबले में तीन विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलता मिली अफगानिस्तान की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अब्दुल मलिक सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल 17 रन और रहमानुल्लाह गुरबाज 12 रन बनकर पवेलियन लौटे।

टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कुछ देर मैदान पर टिककर समय बिताया, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 48 गेंदों में 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा। अफसर जजई 3 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल (126) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (100) ने शानदार शतक जड़े। साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

भारतीय टीम ने दूसरे दिन पहली पारी में तीन विकेट पर 368 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया और पहली पारी में टीम के स्कोर को 400 रन के पार ले गए। हालांकि कुछ देर बाद कप्तान गिल 177 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम का ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गिरा। जुरेल 20 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। सुबह के सत्र में भारतीय टीम को ऋषभ पंत के रूप में एक और झटका लगा।

आईपीएल 2026 एमवीपी बनने के बाद सूर्यवंशी बोले – इस साल मैंने खेल को परिस्थितियों के अनुसार ढालना सीखा ये खबर भी पढ़े : आईपीएल 2026 एमवीपी बनने के बाद सूर्यवंशी बोले – इस साल मैंने खेल को परिस्थितियों के अनुसार ढालना सीखा

पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे, लेकिन बड़ा शॉट मारने के दौरान कैच आउट हो गए। पंत ने 121 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।

दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारतीय टीम पहली पारी में छह विकेट खोकर 475 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में टीम ने 500 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। भारत का सातवां विकेट 510 के कुल स्कोर पर गिरा। मानव सुथार अपने पदार्पण मैच की पहली पारी में 41 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।

 आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज ये खबर भी पढ़े :  आईपीएल चैंपियन बनने के बाद RCB के प्लेयर पर गिरी गाज

मोहम्मद सिराज 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद भारतीय टीम ने 564 रन पर पारी घोषित कर दी। वाशिंगटन सुंदर 68 गेंदों पर 52 रन और कुलदीप यादव 26 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहले दिन सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 165 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 100 रन, साई सुदर्शन 104 गेंदों पर 81 रन और यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाद मोहम्मद सलीम सैफी सबसे सफल रहे और छह विकेट अपने नाम किए, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला।

शतरंज की बिसात पर भारत का जलवा, प्रज्ञानंद ने नॉर्वे में जीता सबसे बड़ा ताज ये खबर भी पढ़े : शतरंज की बिसात पर भारत का जलवा, प्रज्ञानंद ने नॉर्वे में जीता सबसे बड़ा ताज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से हमला...
उत्तर प्रदेश 
नशे की हालत में बड़े-भाई ने सिलेंडर से किया हमला, इलाज के दौरान गई जान

यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट की लिफ्ट में एक युवक फंस गया। मदद के लिए कंपनी को फोन किया...
उत्तर प्रदेश 
अपार्टमेंट की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा युवक, कंपनी को किया फोन बोले- कल आएंगे

बंगाल में टीएमसी के पूर्व विधायक और पार्षद गिरफ्तार, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं को अलग-अलग मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें...
पश्चिम बंगाल 