यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार से, अभ्यर्थियों की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सोमवार से तीन दिनों तक आयोजित होगी। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 32,679 पद भरे जाने हैं।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा के सुचारू और सुरक्षित आयोजन के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सभी नोडल अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों तक सही प्रश्न पत्र पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केंद्रों पर रविवार शाम से ही पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों का आधार कार्ड सत्यापन और ई-केवाई के साथ आइरिस जांच भी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना कीबोर्ड ने बताया कि तीन दिनों में प्रत्येक पाली में लगभग 4.90 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उनके गृह जिलों में केंद्र बनाए गए हैं और महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। धार्मिक चिन्ह जैसे कलावा और मंगलसूत्र पहनने पर कोई रोक नहीं है।
अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चारबाग और लखनऊ जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। अतिरिक्त टिकट काउंटर, एंबुलेंस, डॉक्टर और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड पर हैं। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह जूते के बजाय चप्पल पहनकर आएं और स्टेशन पर निर्धारित रेट पर ही ऑटो और टेम्पो लें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
