अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में "योग जागरूकता अभियान" का शुभारंभ किया। गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर प्रातः शंखनाद और योगाभ्यास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में योग को संस्कार के रूप में विकसित किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बन सकें।

तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत  ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 14 जून को आशियाना एलडीए से "योग जागरूकता रैली" निकाली जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी।

31 अगस्त तक नदियों में नहीं पकड़ सकेंगे मछली  ये खबर भी पढ़े : 31 अगस्त तक नदियों में नहीं पकड़ सकेंगे मछली

उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना क्षेत्र में योग का विराट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

भाजपा सरकार में थाना-तहसील बने भ्रष्टाचार का अड्डा, विभाग में मची लूट : अखिलेश ये खबर भी पढ़े : भाजपा सरकार में थाना-तहसील बने भ्रष्टाचार का अड्डा, विभाग में मची लूट : अखिलेश

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, महासचिव ओपी श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, आरके गुप्ता, लीलाधर, राज दुबे, शैलू, कोषाध्यक्ष रितेश खरबंदा सहित अनेक योगाचार्य एवं योग साधक उपस्थित रहे।

योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक योग का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के धन के कथित गबन...
राष्ट्रीय 
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 661 करोड़ बैंक घोटाले में छापेमारी से मचा हड़कंप

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु जनपद प्रतापगढ़ आने वाले...
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, शेल्टर होम में 100 बेड की व्यवस्था

साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट...
साइकिल चलाकर जिला जज ने विश्व साइकिल दिवस मनाया

हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार । तीर्थनगरी के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसी एक महिला को...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। वजीरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोंडा में रिश्तों का खौफनाक अंत: छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, पिता पर हमला कर घर में लगाई आग

उत्तर प्रदेश

नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा सोसाइटी में हादसा: प्लास्टर गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने रविवार को राजधानी लखनऊ में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान, 1090 चौराहे पर गूंजा शंखनाद

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार की देर रात को एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद एटीएम ठगी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार