भाजपा सरकार में थाना-तहसील बने भ्रष्टाचार का अड्डा, विभाग में मची लूट : अखिलेश

बोले शीर्ष पदों पर बैठे भाजपा नेताओं अभद्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भेदभाव और नफरत फैलाने का काम किया

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार से लेकर संगठन तक में शीर्ष पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की भाषा बेहद अभद्र और असंसदीय है। मुख्यमंत्री  और उनके मंत्रियों, सहयोगी दलों ने नौ साल के कार्यकाल में विकास का कोई कार्य नहीं किया। भेदभाव और नफरत फैलाने का काम किया। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में लूट मची है। थाना, तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है।

अखिलेश ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त दवा इलाज नहीं मिल रहा है। दवाओं में बड़ी पैमाने पर घपलेबाजी है। बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है। स्मार्ट मीटर लगाकर भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया। शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा हो गयी है। परीक्षाएं पारदर्शी नहीं रह गयी है। पेपर लीक हो रहे है। सरकार समय पर पंचायत चुनाव नहीं कर पायी। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई।

 ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए ये खबर भी पढ़े :  ताजमहल में राष्ट्रध्वज रोहण के प्रयास में तीन हिंदू नेता पकड़े गए

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों के पास जनता से जुड़े मुद्दो और भाजपा द्वारा किये गये वादो पर कोई जवाब नही है। भाजपा सरकार 2027 में हार के डर से भयभीत है। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी दल लोकतांत्रिक और अमर्यादित व्यवहार और भाषा पर उतर आये हैं।

संवैधानिक पदों पर बैठे भाजपा के लोगों में अपने पदों की मर्यादा का भी सम्मान नहीं है। ये सब पदों की गरिमा को गिराने अपमानित करने का काम कर रहे है। इनके पास जनहित में करने के लिए न कोई काम है और न सोच। प्रदेश की जनता सब देख रही है। जनता 2027 में भाजपा को उसके कारनामों की सजा देगी भाजपा को हराकर उसके अहंकार का अंत कर देगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सूरत स्टेशनों पर निर्माण...
राष्ट्रीय 
बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : देश के तमाम सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) खातों पर शानदार रिटर्न...
कारोबार 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता 

ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

कतर: मध्य-पूर्व में ईरान-अमेरिका में जारी संघर्ष के बीच बड़ी खबर आई है। दरअसल,  कतर में अमेरिकी बेस पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

सावन में हरी चूड़ियां पहनना क्यों है शुभ?

हरी चूड़ियां  : सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस...
नारी व बाल जगत 
सावन में हरी चूड़ियां पहनना क्यों है शुभ?

 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

देहरादून: देहरादून के वसंत विहार इलाके में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना का...
उत्तराखंड 
 बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े चेन झपटकर भाग निकला बदमाश

उत्तर प्रदेश

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण