ईरान के 3 फाइटर पायलट कतर ने 6 महीने से कर रखा कैद 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कतर: मध्य-पूर्व में ईरान-अमेरिका में जारी संघर्ष के बीच बड़ी खबर आई है। दरअसल,  कतर में अमेरिकी बेस पर हमला करते वक्त मार्च में ईरान के दो Su-24 फाइटर जेट गिराए जाने के बाद, कतरी सेना ने उनके 3 मिलिट्री पायलटों को दबोच लिया था। कतर ने अब तक तीनों पायलटों को ना तो आपस में मिलने दिया है और ना ही उनकी सेहत के बारे में कोई जानकारी दे रहा है।

कतर में पकड़े गए सालेही, दश्तियन और बेह्रुशियन
 आर्म्ड फोर्स के जनरल स्टाफ की 'Search Committee for the Missing' के कमांडर मोहम्मद बाघरजादेह ने कहा कि इन 3 पायलटों की पहचान जवाद सालेही, अब्दुल-मजीद दश्तियन और इमरान बेह्रुशियन के रूप में हुई है। कतरी सेना पिछले 6 महीनों से इन तीनों को कैद में रखे हुए है।

कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति  ये खबर भी पढ़े : कार्यकाल बढ़ाने पर स्वामी प्रसाद ने जतायी आपत्ति 

पायलटों को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं दे रहा कतर
कमांडर मोहम्मद बाघरजादेह ने दावा किया कि कतर की सरकार ने अभी तक इन तीनों पायलटों को एक-दूसरे से मिलने, अपने परिजनों या इन मामले को देख रहे ईरानी अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी है। अब ईरानी अधिकारी ने ये डिमांड की है कि 'इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस' को कतर की कैद में मौजूद पायलटों से मिलने की इजाजत दी जाए।

ईरान ने रेड क्रॉस से लगाई मदद की गुहार
'फ़ार्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, "तीसरे जिनेवा कन्वेंशन के अंतर्गत, इंटरनेशनल रेड क्रॉस को कतर में ईरानी पायलटों से जल्द से जल्द मिलना चाहिए, उनके स्वास्थ्य की जांच करनी चाहिए और उनकी रिहाई के लिए जरूरी हालात बनाने में सहायता करनी चाहिए।" हालांकि, ईरान के इस दावे पर कतर की तरफ से तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया है।

इन्हीं पायलटों के साथी का शव हो चुका बरामद
गौरतलब है कि पिछले महीने, ईरानी आर्मी ने कहा कि उसने ईरानी पायलट माजिद काजेमी की बॉडी बरामद कर ली गई है, जो मार्च की शुरुआत में कतर के अल-उदीद एयर बेस पर ऑपरेशन के दौरान मारे गए थे। तब ईरान की सेना ने ऐलान किया था कि DNA टेस्ट से काजेमी की मौत की पुष्टि हो गई है। काजेमी ईरानी एयरफोर्स के उन Su-24 पायलटों में से एक थे जो मार्च के ऑपरेशन का भाग थे। हालांकि, अमेरिका ने F-15E विमान के दूसरे पायलट को ईरान में ढूंढ निकाला था और भीषण गोलीबारी के बीच उसे रेस्क्यू कर लिया था।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश
उत्तर प्रदेश 
पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने सेल्समैन का सामान चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को...
उत्तर प्रदेश 
सेल्समैन का सामान चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 148 सिगरेट की डिब्बियां और नकदी बरामद

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ यौन संबंध बनाने के...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विभूतिखंड लूटकांड का खुलासा, चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अब तक सात आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
राज्य  उत्तर प्रदेश 