हरिद्वार : गंगा में बहकर टापू पर फंसी हरियाणा की महिला, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । तीर्थनगरी के कनखल क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव के बीच टापू पर फंसी एक महिला को हरिद्वार पुलिस और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात श्री कृष्णा आश्रम, संन्यास रोड से सूचना मिली कि आश्रम के पीछे गंगा नदी के पार स्थित एक टापू पर एक महिला फंसी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गंगा नदी में जलस्तर और बहाव अधिक होने के कारण महिला तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था।

ऐसे में जल पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस के जवानों ने नाव के माध्यम से नदी पार कर टापू तक पहुंचकर महिला का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम मैमवती (55 वर्ष) पत्नी लखन, निवासी गैहरब, जिला पलवल (हरियाणा) बताया। वह गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर टापू तक पहुंच गई थी और वहीं फंस गई थी। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की सूचना दे दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

अभिषेक शर्मा: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी...
खेल 
  विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। आप अपने काम को तेजी से पूरा करने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी