विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अभिषेक शर्मा: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अगर उनका बल्ला चला तो वह विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों के एक बेहद खास क्लब में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज 25 साल के अभिषेक शर्मा को T20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 16 रन की जरूरत है। यदि वह पहले T20 मुकाबले में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो 200 या उससे कम पारियों में 6000 T20 रन बनाने वाले भारत के केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

200 पारियों में 6000 रन पूरे करने का मौका
अभिषेक शर्मा ने अब तक 203 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनकी 199 पारियों में 5984 रन बनाए हैं। इनमें भारत के लिए खेले गए 53 T20I मैच और जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 मुकाबले भी शामिल हैं। यदि वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 रन बना लेते हैं तो 200वीं पारी में 6000 रन पूरे कर लेंगे और भारत के चौथे सबसे तेज 6000 T20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में फिलहाल केएल राहुल शीर्ष पर हैं। उन्होंने सिर्फ 166 पारियों में 6000 T20 रन पूरे किए थे। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 184 पारियों में हासिल की। वहीं, शुभमन गिल ने 185 पारियों में यह मुकाम छुआ था।

IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी ये खबर भी पढ़े : IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल - 166
विराट कोहली - 84
शुभमन गिल - 85
दुनिया में क्रिस गेल के नाम है रिकॉर्ड
अगर दुनिया की बात करें, तो T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 162 पारियों में हासिल की थी। दूसरे पायदान पर पाकिस्तान स्टार बल्लेबाज के बाबर आजम और तीसरे स्थान पर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल - 162

बाबर आजम - 165
केएल राहुल - 166
शॉन मार्श - 180
डेवोन कॉन्वे - 180

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

क्यों खास है तेहरान का 'पाताल लोक'

ईरान अमेरिका युद्ध :पूरी दुनिया जानती है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम कभी भी किसी एक जगह तक सीमित नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
क्यों खास है तेहरान का 'पाताल लोक'

सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

सोना-चांदी का भाव : दिल्ली सर्राफा बाजार में  सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सोना...
कारोबार 
सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी ने एक दिन में लगाई छलांग

 विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

अभिषेक शर्मा: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में युवा सलामी...
खेल 
  विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल होने से अभिषेक सिर्फ 16 रन दूर

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रह सकता है। आप अपने काम को तेजी से पूरा करने वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026:जाने  प्रेम, करियर और धन का हाल

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

उत्तर प्रदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...
उत्तर प्रदेश 
84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी