IND U19 vs SL U19: लक्ष्य ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, 295 रन की साझेदारी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

IND U19 vs SL U19: श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया अंडर 19 टीम के ओपनर बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने गजब का पारी खेली और दोहरा शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में सागर विर्क के साथ पहले विकेट के लिए 295 रन की साझेदारी की और 29 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा जो यूथ टेस्ट में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने बनाए थे। हालांकि लक्ष्य और सागर, गौतम गंभीर और विनायक माने से आगे नहीं निकल पाए।

लक्ष्य ने लगाया दोहरा शतक
लक्ष्य ने इस मैच में गजब की पारी खेली और इंडिया अंडर 19 की पारी को संभालने का काम किया। उन्होंने अपना शतक पहली पारी में 148 गेंदों पर चौका लगाकर पूरा किया जबकि उन्होंने अपना दोहरा शतक 310 गेंदों पर लगाया। हालांकि दोहरा शतक पूरा करने के बाद वो ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और आउट हो गए। पहली पारी में उन्होंने 324 गेंदों पर 207 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 22 चौके भी निकले।

स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी ये खबर भी पढ़े : स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

लक्ष्य-सागर ने तोड़ा 29 साल पुराना रिकॉर्ड
श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ लक्ष्य और सागर विर्क (134 रन) ने पहले विकेट के लिए 551 गेंदों पर 295 रन की तगड़ी साझेदारी की और 29 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। लक्ष्य और सागर ने यूथ टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का कमाल किया। इन दोनों ने जिम्बाब्वे के बैटर डगलस मरीलियर और मार्क वर्म्यूलन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1997 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 268 रन की साझेदारी की थी। यूथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड गौतम गंभीर और विनायक माने के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 391 रन की पार्टनरशिप की थी।

यूथ टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग 
पार्टनरश‍िप करने वाले टॉप-5 जोड़ी391 रन- गौतम गंभीर-विनायक माने (भारत) बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2001295 रन- लक्ष्य रायचंदानी-सागर विर्क (भारत) बनाम श्रीलंका, गॉल, 2026268 रन- डगलस मरीलियर-मार्क वर्म्यूलन (जिम्बाब्वे) बनाम इंग्लैंड, 1997256 रन – माइकल स्लेटर-रॉब केली (ऑस्ट्रेलिया) बनाम न्यूजीलैंड, 1989247 रन – मार्कस ट्रेस्कोथिक-एंथनी मैक्ग्रा (इंग्लैंड) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 1995इंडिया अंडर 19 टीम के खिलाफ इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में श्रीलंका ने सेनूजा वेकुनागोडा की 233 रन की पारी के दम पर 9 विकेट पर 424 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। इसके जवाब में इंडिया ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 4 विकेट पर 436 रन बना लिए थे और उसे 12 रन की बढ़त मिल चुकी थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के आंदुल क्षेत्र में बुधवार रात दसवीं कक्षा की एक छात्रा की कथित प्रेम...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रेम संबंध के विवाद में दसवीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपित की लोगों ने की पिटाई

दांतन के अमरदा में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन-दो विकासखंड के आमरदा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए गए अभियान में...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
दांतन के अमरदा में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त

हरदा में 12 घंटे बाद खत्म हुआ किसानों का चक्काजाम, प्रशासन के आश्वासन पर बहाल हुआ नेशनल हाईवे

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी, खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और फसल...
राज्य  मध्य प्रदेश 
हरदा में 12 घंटे बाद खत्म हुआ किसानों का चक्काजाम, प्रशासन के आश्वासन पर बहाल हुआ नेशनल हाईवे

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'जनता दरबार'...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरुआत गुरूवार से हुई। हल्की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में तीन दिवसीय लक्खा रथयात्रा मेले की शुरूआत, भगवान जगन्नाथ की अलौकिक छवि देख श्रद्धालु निहाल

उत्तर प्रदेश

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत