बलरामपुर जिले में महिलाओं से भरी पिकअप वाहन पलटी , दो की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बलरामपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में जारगीम गांव के पास महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थी , जो धान की रोपाई करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जारगीम गांव के पास अंधे मोड़ के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार सभी गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

 लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत

शंकरगढ़ पुलिस ने बताया है कि विमला नगेशिया (40 वर्ष) और कामेश्वरी पैकरा (46 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई । दोनों परेवा गांव की निवासी थीं। वाहन में करीब 20 से 25 महिला मजदूर सवार थीं, जिनमें से 10 से अधिक घायल हुई हैं और 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

पन्नों की पुकार किताब होना इस दौर में वैसा ही है, जैसे किसी कड़कती धूप में बिना छाते के खड़े...
विचार मित्र 
आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

पाम ऑयल की औसत खुदरा कीमत में 116% की बढ़ोतरी रविवार के दिन की सुबह घर में महीने का राशन...
विचार मित्र 
संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में ट्रक हादसे में तीन लोगों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने