पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सिधनवाली स्टॉप के पास काला खटाई रोड पर हुआ।
दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर से शकरगढ़ जा रही बस एक मोटरसाइकिल को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बसें सड़क पर पलटते हुए खेतों में जा गिरीं। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए
ये खबर भी पढ़े : ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, 20 से ज्यादा युद्धपोत और सैकड़ों सैन्य विमान मोर्चे पर, खाड़ी देशों पर हमलासूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। मृतकों व घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बचाव सूत्रों ने बताया कि तीन घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें लाहौर भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
