यूक्रेन के लिए जून रहा घातक, रूसी हमले में 293 नागरिक मारे गएः संयुक्त राष्ट्र

रूस ने युद्ध के मोर्चे से दूर शहरों पर हमले तेज कर दिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कीव। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल 2022 के बाद इस साल जून का महीना यूक्रेनी नागरिकों के लिए सबसे घातक रहा। रूस ने युद्ध के मोर्चे से दूर शहरों पर हमले तेज कर दिए। इसका बहुत बुरा असर पड़ा है। यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निगरानी मिशन ने बताया कि जून में कम से कम 293 यूक्रेनी नागरिक मारे गए। इस साल अब तक मारे गए नागरिकों की कुल संख्या लगभग 1,400 हो गई है। यह संख्या पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत ज्यादा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निगरानी मिशन की प्रमुख डेनियल बेल ने कहा कि जून के आंकड़े भयावह और चिंताजनक हैं। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से लंबी दूरी की रूसी मिसाइलों के कारण हुई। इनको निप्रो, ओडेसा और राजधानी कीव जैसे शहरों की रिहायशी इमारतों पर दागा गया । संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लंबी दूरी के हथियारों से नागरिकों के हताहत होने की संख्या में जनवरी से जून के बीच 60 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए ये खबर भी पढ़े : ईरान की दोटूक, कतर में अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं, होर्मुज में हालात कुछ बेहतर हुए

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, युद्ध के मोर्चे के सबसे करीब के इलाकों में 2026 में नागरिकों की ज्यादातर मौतों और चोटों के लिए कम दूरी के ड्रोन जिम्मेदार रहे हैं। बेल ने कहा कि इन ड्रोनों ने मोर्चे के पास रहने वाले नागरिकों के लिए हालात पूरी तरह बदल दिए हैं। डरे हुए लोगों ने खाने-पीने का सामान खरीदना और कुत्तों को टहलाना बंद कर दिया है। दो जुलाई को कीव पर रूस के एक हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई था, जिनमें छह लोगों का एक परिवार भी शामिल था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार) इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर से होगी 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

लखनऊ। कमिश्नरेट लखनऊ की चौक थाना पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
10 साल से पुलिस और कोर्ट को चकमा दे रहा वारंटी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी