केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर।
  • जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।
  • कई विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे।

अशेाक नगर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज बुधवार को मध्य प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां अशोकनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज सायं 07.10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे सर्किट हाउस अशोकनगर आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 16 जुलाई को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रात: 09.45 बजे तार वाले बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेगें। इसके बाद वे प्रात:10.10 बजे से प्रात:11.25 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई करेगें।

इसके बाद सिंधिया आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की बहनों के साथ संवाद के अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम को 05.15 बजे सेमरखेडी पहुंचकर विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेगें।

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना, आज 27 जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट

इसके बाद सिंधिया रात्रि 08.55 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सर्किट हाउस अशोकनगर में रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 17 जुलाई को कलेक्ट्रेट अशोकनगर में प्रात: 10 बजे से प्रात:11.30 बजे तक डीवीएमसी की बैठक लेंगे और प्रात:11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलेक्ट्रेट में प्रेस कान्फ्रेस करेगें। इसके बाद वे 12.30 बजे सेमरी शाहबाद पहुंचकर ग्राम चौपाल एवं शासकीय स्कूल भवन का लोकार्पण करेगें।

तत्पश्चात सिंधिया दोपहर 02.40 बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्वार उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वे तुलसी सरोवर अशोकनगर पहुंचकर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी का अभिनंदन एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही पारकना, सेहराई में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वे किला कोठी पहुंचेकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 18 जुलाई को प्रात: 09.30 बजे जागेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेगें।

इसके बाद वे पाठखेडा में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेगें। दोपहर 12.45 बजे ग्राम मढ़ी महिदपुर में विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तत्पश्चात ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से चार दिवसीय अशोकनगर दौरे पर। जनसुनवाई, स्व-सहायता समूहों से संवाद और ग्राम चौपाल में होंगे शामिल।...
मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया आज से अशोकनगर जिले चार दिवसीय प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी