चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के कथित गबन के बहुचर्चित मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे और उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग तथा अनियमित भुगतान कराने का आरोप है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, वर्ष 2014 में चित्रकूट के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन किया गया था। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान तत्कालीन उपनिदेशक (निर्माण) और सहायक लेखाधिकारी ने कार्यदायी संस्था मेसर्स ग्लेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, गाजियाबाद के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं कीं।

मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मेकअप के बहाने घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि अभियुक्तों ने निर्माण कार्य का वास्तविक सत्यापन और वित्तीय परीक्षण किए बिना नियमों के विपरीत अधिक माप (ओवर मेजरमेंट), अनुचित मूल्यांकन तथा अनधिकृत भुगतान को स्वीकृति दी। इसके चलते कार्यदायी संस्था को लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त भुगतान कर दिया गया, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

इस मामले में वर्ष 2019 में चित्रकूट के कोतवाली नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में 22 जून 2021 के शासनादेश के अनुसार मामले की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी गई।

ईओडब्ल्यू ने दस्तावेजी और मौखिक साक्ष्यों, तकनीकी परीक्षण तथा वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच के बाद दोनों अधिकारियों की भूमिका प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई, लेकिन दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे थे।

ईओडब्ल्यू की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, खुफिया सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर 13 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोक कुमार, तत्कालीन उपनिदेशक (निर्माण), राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बांदा तथा सतीश कुमार यादव, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, बांदा शामिल हैं।

ईओडब्ल्यू ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। यदि जांच में अन्य अधिकारियों या संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

सेंसेक्स 448.75 अंक की बढ़त के साथ 77,503.69 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 133.70 अंक चढ़कर 24,185.75 अंक...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में तेजी दर्ज की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समान वितरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की। शून्य नामांकन वाले स्कूलों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

उत्तर प्रदेश

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद