पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

बालोतरा, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़ और जोधपुर ग्रामीण में बदले एसपी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • राजस्थान सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए।
  • अंशुमान भोमिया बने जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त।
  • शरत कविराज को अपराध शाखा में आईजी बनाया गया।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जोधपुर पुलिस आयुक्त समेत पुलिस मुख्यालय, रेंज, जिला पुलिस और आरएसी में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 26 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 26 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

इस फेरबदल में दो रेंज को नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिले हैं, जबकि चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए हैं। इसे राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

सबसे अहम बदलाव जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है। जोधपुर के पुलिस आयुक्त शरत कविराज को हटाकर अपराध शाखा में महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है।

उनकी जगह जयपुर स्थित एसएसबी में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत अंशुमान भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है।

प्रशिक्षण एवं यातायात के पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल को गृह रक्षा महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल का दायित्व सौंपा गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत मालिनी अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक (यातायात) बनाया गया है।

रेंज स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण में आईजी डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं कानून एवं व्यवस्था एवं प्रशासन में आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भरतपुर रेंज के आईजी कैलाश चंद्र बिश्नोई को पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण में भेजा गया है, जबकि अजमेर रेंज के आईजी राजेन्द्र सिंह को पुलिस सतर्कता का आईजी नियुक्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया गया है। जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (मुख्यालय) राजेश कुमार कांवट को बालोतरा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को बीकानेर स्थित 10वीं बटालियन आरएसी का कमांडेंट लगाया गया है। प्रतापगढ़ के एसपी बी. आदित्य को हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जोधपुर ग्रामीण के एसपी पी. डी. नित्या को जोधपुर एसीबी का एसपी नियुक्त किया गया है। बालोतरा के एसपी रमेश को पुलिस मुख्यालय में सीबी (ह्यूमन राइट्स) का एसपी बनाया गया है, जबकि प्रथम बटालियन आरएसी, जोधपुर के कमांडेंट पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

बीकानेर स्थित 10वीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अन्य तबादलों में इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी के निदेशक प्रदीप मोहन शर्मा को जयपुर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) बनाया गया है।

किशनगढ़ वृत्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ को भरतपुर स्थित 7वीं बटालियन आरएसी का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। बीकानेर सदर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुष्ठा कालिया को जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (मुख्यालय) बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा