मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और सैन्य सामग्री बरामद की है। वहीं, इम्फाल पूर्व जिले से एक व्यक्ति को एके-56 राइफल और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चुराचांदपुर जिले के गोथोल और के. थेनजांग गांव के जंगलों में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने इंसास राइफल, एके राइफल, पिस्तौल, देशी बंदूकें, हैंड ग्रेनेड, आईईडी, आरपीजी गोला-बारूद, विस्फोटक, वायरलेस सेट, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, सैन्य उपकरण तथा बड़ी मात्रा में जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए।

इसी दौरान इम्फाल पूर्व जिले के उयुम्पोक मामांग लेइकाई निवासी सनासम इबोचा उर्फ अबोचा सिंह (42) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल, एक .32 पिस्तौल, मैगजीन तथा एके-56 के 27 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

के. थेनजांग गांव में हथियारों की बरामदगी का अभियान मणिपुर पुलिस और 19 गढ़वाल राइफल्स की संयुक्त टीम ने चलाया।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पश्चिम के लांगजिंग अचौबा क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के सक्रिय उगाहीकर्ता कैडर सागोलशेम लीशेम्बा उर्फ इबुंगो (28) को गिरफ्तार किया।

उधर, 6 जुलाई को उखरूल जिले में सुरक्षा बलों पर हुए घात लगाकर हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीएम कासोम, लितान और सिकिबुंग क्षेत्रों में खुफिया आधारित अभियान जारी है।

इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में खेती-किसानी, बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

मध्य प्रदेश में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला पर नीति संवाद आज ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में उद्यानिकी मूल्य श्रृंखला पर नीति संवाद आज

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

फ़िरोज़ाबाद, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन श्री स्वामी बच्चू...
25 सितम्बर को सांस्कृति चेतना का सन्देश देगा "नमामि भारत" वंदे मातरम्

जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एनसीपी (एसपी) की प्रवक्ता सीमा मलिक ने बिहार की जमुई में हुई घटना को लेकर सरकार पर निशाना...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
जमुई घटना पर सीमा मलिक ने सरकार को घेरा

हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को लेकर यासिर जिलानी ने निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत में...
राष्ट्रीय  राज्य 
हामिद अंसारी के बयान पर यासिर जिलानी का पलटवार

पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रातः लोकप्रिय ऑनलाइन सोशल मीडिया और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर हमेशा की तरह...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के सुभाषितम् में सुख और मंगल की कामना का संदेश

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त