बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.781 किलोग्राम चरस, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। इसके अलावा एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन और 2,900 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में की गई। एएनटीएफ आगरा यूनिट ने थाना रसूलपुर पुलिस के सहयोग से फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन आउटर के पास घेराबंदी कर चारों तस्करों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू कुमार निवासी बेगूसराय (बिहार), अरविंद साहनी निवासी आगरा (मूल निवासी बेगूसराय, बिहार), विजय कुमार निवासी समस्तीपुर (बिहार) तथा मनोज कुमार निवासी आगरा के रूप में हुई है।

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन  ये खबर भी पढ़े : लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से संगठित तरीके से चरस की तस्करी कर रहे थे। वे बिहार से चरस लाकर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसकी सप्लाई करते थे। इस बार भी वे बिहार से चरस लेकर आए थे और विभिन्न स्थानों पर इसकी खेप पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही एएनटीएफ ने उन्हें दबोच लिया।पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कुल मात्रा 6.781 किलोग्राम है। इसके अलावा आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन तथा 2,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिहार से संचालित इस गिरोह का सरगना कौन है, चरस की आपूर्ति किस स्रोत से की जा रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। साथ ही गिरोह की वित्तीय गतिविधियों और अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका ने एक बार फिर सोनम वांगचुक की सेहत और उनके संघर्ष को...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस