शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो के शेयरों में तेजी रही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सेंसेक्स 448.75 अंक की बढ़त के साथ 77,503.69 अंक पर कारोबार कर रहा था।
  • निफ्टी 133.70 अंक चढ़कर 24,185.75 अंक के स्तर पर पहुंचा।
  • शुरुआती 15 मिनट में सेंसेक्स करीब 600 अंक तक उछला।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका भी लगा। बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में हल्की गिरावट भी आई, लेकिन कुछ ही देर में खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

लिवाली का सपोर्ट मिलते ही दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.58 प्रतिशत और निफ्टी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, इंटरग्लोब एवियशन, एचडीएफसी लाइफ और बजाज ऑटो के शेयर 2.99 प्रतिशत से लेकर 1.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.35 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,708 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,096 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 612 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर सात शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान में और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 137.82 अंक की मजबूती के साथ 77,192.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बिकवाली का झटका लगने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक गिर कर 77,072.53 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही यह सूचकांक लगभग 600 अंक उछल कर 77,641.86 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण इस सूचकांक की चाल में मामूली कमजोरी भी आई।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 448.75 अंक की बढ़त के साथ 77,503.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 33.80 अंक की छलांग लगा कर 24,085.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका लगने की वजह से यह सूचकांक गिर कर 24,069.05 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही निफ्टी 160 अंक से अधिक उछल कर 24,218.15 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद हुई मामूली बिकवाली के कारण इस सूचकांक की चाल में हल्की कमजोरी भी आई।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 133.70 अंक की मजबूती के साथ 24,185.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,054.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 158.95 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,052.05 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे बाजार केवल वस्तुओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं बल्कि वे विचारों, लोक परंपराओं का भी केंद्र...
विचार मित्र 
ताल–महल: हमीरपुर की ऐतिहासिक पहचान का गौरव- राजन कुमार शर्मा

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

दिल्ली उच्च न्यायालय में दाखिल एक जनहित याचिका ने एक बार फिर सोनम वांगचुक की सेहत और उनके संघर्ष को...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का संघर्ष, देश और दुनिया की जरूरत

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

एसआईटी को जांच की रिपोर्ट दाख़िल करने का निर्देश  प्रभु श्री राम मंदिर,अयोध्या में दान व चढ़ावे के पैसों व...
उत्तर प्रदेश 
अयोध्या: राम मंदिर दान लूट : कुतर्कों की इंतेहा  ? निर्मल रानी

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस