ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

एशिया के अधिकांश बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए।
  • डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में तेजी दर्ज की गई।
  • अमेरिकी बैंकों के अच्छे नतीजों और नरम महंगाई आंकड़ों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए । डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

अमेरिका में बैंकों की अच्छी कमाई होने और महंगाई की रिपोर्ट पहले से की गई उम्मीद से कम रहने के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में तेजी का रुख बना रहा।

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में सोने की चमक बरकरार, चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 52,508.66 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.38 प्रतिशत उछल कर 7,543.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 233.83 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,107.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,590.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,529.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,366.85 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,147.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशिया में भी आज लिवाली का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक हरे निशान में और एक सूचकांक लाल निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

एशियाई बाजार में चीन के स्टॉक एक्सचेंज में मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,963.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 182 अंक यानी 0.76 प्रतिशत उछल कर 24,196.50 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,638.78 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 565.04 अंक यानी 8.24 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,421.87 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज जोरदार तेजी दिखाई है। फिलहाल यह सूचकांक 947.46 अंक यानी 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,685.41 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।  इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 342.27 अंक यानी 1.41 प्रतिशत उछल कर 24,683 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा निक्केई इंडेक्स 875.50 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की छलांग लगा कर 68,619 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.97 प्रतिशत की उछाल के साथ 5,549.07 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,071.99 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

उत्तर प्रदेश

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार