राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • राजस्थान में बुधवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ने के आसार।
  • 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी।
  • अलवर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को मानसून की रफ्तार धीमी रही और अधिकांश जिलों में लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ा। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई। इसके बावजूद श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विज्ञान के अनुसार बुधवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश अलवर जिले में हुई। कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तक 37 मिलीमीटर बारिश मापी गई।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गर्मी का असर बरकरार रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा जैसलमेर में 39 डिग्री, बीकानेर में 38.8, चूरू में 38.7 और फलोदी में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हनुमानगढ़ के संगरिया में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जोधपुर में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित 18 जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों से मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने  ये खबर भी पढ़े : नागौर फैक्ट्री अग्निकांड में पुलिस जांच तेज, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि आई सामने

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

उत्तर प्रदेश

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार