मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में पहली बार सामान्य से कम हुई बारिश

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने से बारिश बढ़ने की उम्मीद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश, सामान्य से 3% कम।
  • पिछले पांच दिनों से तेज बारिश का दौर लगभग थमा।
  • आधे से अधिक जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज।

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान जुलाई में पहली बार बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 241.8 मिमी (9.5 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 250.1 मिमी (9.8 इंच) मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में फिलहाल 3 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, यह अब तक के निर्धारित मानसूनी कोटे का लगभग 25 प्रतिशत है।

बारिश की रफ्तार पिछले पांच दिनों से लगभग थमी हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही। यही वजह है कि आधे से अधिक जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभागों में औसत से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी क्षेत्र के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

आज ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास.

मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : मानसून का कहर, भिंड में रेड अलर्ट; ग्वालियर-चंबल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज धूप निकलने का अनुमान है।

क्यों कमजोर पड़ा मानसून?
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून को सक्रिय बनाए रखने वाली प्रमुख मौसम प्रणालियां कमजोर हो गई हैं या उनका प्रभाव मध्य प्रदेश से दूर चला गया है।

इसी कारण अधिकांश क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहने और हल्की फुहार जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बनने की संभावना है।

यदि यह आगे चलकर निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होता है, तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रशांत महासागर में तीन नए मौसमीय सिस्टम विकसित हो रहे हैं।

इनमें से यदि कोई एक भी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचता है, तो प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाएगी।

जून की तुलना में जुलाई बेहतर बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक जून में बारिश सामान्य से कम रही थी, जबकि जुलाई की शुरुआत में वर्षा की गतिविधियां बढ़ी थीं। लेकिन पिछले पांच दिनों से तेज बारिश नहीं होने के कारण कुल वर्षा का आंकड़ा घटकर 13 जुलाई को सामान्य से नीचे पहुंच गया।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई मानसून का सबसे महत्वपूर्ण महीना माना जाता है। इसी महीने प्रदेश में पूरे मानसूनी कोटे की लगभग 40 प्रतिशत बारिश होती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी, सरकार बेफिक्र

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की मांगों के समर्थन में जंतर मंतर पर 17 दिन...
राष्ट्रीय 
सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी,  सरकार बेफिक्र

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ढेंका के पास निर्माणाधीन अरपा नदी पुल पर हुआ हादसा। कार कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। अधूरे...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर में बड़ा हादसा: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, चार युवक गंभीर घायल

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कमजोरी दर्ज की गई। डाउ जॉन्स...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज़...

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय बीबीए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 19 वर्षीय BBA छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नारायनपुर पुलिस चौकी के बाहर आध्या होटल के पास हुई घटना। देर रात विवाद के बाद मारपीट में बदला मामला।...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: होटल में हंगामा और मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू में सोमवार रात एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में पेड़ से लटका मिला रिटायर्ड दरोगा का शव , जांच में जुटी पुलिस

औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में सोमवार देर रात एक 15 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम