श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने जम्मू काश्मीर में खरीद फरोख्त के भाजपा के प्रयास को लेकर किया तगड़ा प्रहार

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों के साथ गहरा विश्वासघात करार देेते हुए अब सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर कठोर से कठोर रूख अख्तियार किये जाने पर जोर दिया है। उन्होने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृृपेन्द्र मिश्रा के भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी को लेकर हाल ही में इस घटना को कलंक ठहराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे चंदे की चोरी में ऊंची पकड़ रखने वालों पर कार्रवाई को लेकर खासा बल मिला है।

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यह प्रकरण अब माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में चला गया है। उन्होने यह भी कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय पर ही बना हुआ है। उन्होने कहा कि ऐसे मे सर्वाेच्च न्यायालय का यह दायित्व भी बनता है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे/चंदे में जो चोरी और डकैती की गयी है उस पर वह कठोर रुख अख्तियार करे। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू काश्मीर के मुख्यमन्त्री उमर अब्दुल्ला द्वारा जम्मू काश्मीर को पूर्ण राज्य दिए जाने की मांग का कांग्रेस मजबूती के साथ खुला समर्थन करती है। उन्होने कहा कि वहां के सीएम के द्वारा हाल ही मे भाजपा द्वारा उनकी पार्टी के एक विधायक के साथ खरीद फरोख्त के प्रयास के बयान से भाजपा की कलई फिर खुल गयी है। बतौर उदाहरण उन्होने कहा कि गोवा में सरकार बनाने के लिये भाजपा ने खरीद फरोख्त की। वहीं उन्होने कहा कि महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने के लिये खरीद फरोख्त करके एनसीपी और शिवसेना में तोड़फोड़ किया।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले एथनॉल’ मुनाफाखोरी का नया नाम  ये खबर भी पढ़े : अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले एथनॉल’ मुनाफाखोरी का नया नाम 

सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक हाल ही में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने ही तोड़फोड़ किया। उन्होने कहा कि भाजपा के पास जाने कौन सी आश्चर्यजनित वाशिंग मशीन है कि बड़े से बड़ा आपराधिक छवि वाला व्यक्ति भी जब बाहर निकलकर भाजपा का दामन थामता है तब कड़कदार व चमकदार सफेदी के बीच उस पर न कोई दाग और न ही धब्बा रह जाता है। उन्होने तंज कसा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की वाशिंग मशीन का कमाल है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

मीडिया संस्थानों के बाहर अज्ञात वाहनों की पार्किंग को लेकर विवाद। आरएसपी ने इसे प्रेस स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में मीडिया संस्थानों के बाहर संदिग्ध वाहनों पर सियासी बवाल, आरएसपी ने जताई चिंता

बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

प्लेस ऑफ सेफ्टी से चार बालक सुरक्षा कर्मी की हत्या के बाद फरार हुए। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान

राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी...
राजस्थान 
राजस्थान में थमा मानसून, बढ़ी गर्मी और उमस; 16 जुलाई से फिर बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चंदा चढ़ावा को जनता एवं श्रीराम भक्तों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चन्दा चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट का कठोर रूख जरूरी- प्रमोद तिवारी