मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

पुलिस ने होटल के मैनेजर गुलफाम को भी किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने कथित देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान होटल के मैनेजर गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि होटल मालिक रोहित मौके से फरार हो गया। पुलिस को होटल के कमरों से चार महिलाएं मिलीं, जिनमें दो दिल्ली और दो गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस को होटल में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

प्रारंभिक पूछताछ में मैनेजर गुलफाम ने बताया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था और ऑनलाइन डिमांड के आधार पर महिलाओं और युवतियों की व्यवस्था कराता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल का रजिस्टर भी जांचा, जिसमें कई अनियमितताएं मिलीं। मैनेजर होटल में ठहरे लोगों का संतोषजनक रिकॉर्ड नहीं दिखा सका। पुलिस के अनुसार, होटल के कमरों के लिए एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक किराया लिया जाता था। जांच के लिए होटल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी कब्जे में ले लिए गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक और नितिन खिर्वा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि होटल में मिली आपत्तिजनक सामग्री एक मूर्ति के पास रखी गई थी, जिस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस ने समझाकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि होटल मालिक रोहित और मैनेजर गुलफाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद महिलाओं से देर रात तक पूछताछ की गई और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संपादकीय: सोनम वांगचुक का 17वें दिन अनशन, लोकतंत्र की परीक्षा !

सोनम वांगचुक का अनशन 17वें दिन भी जारी है। लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षाविद्, जलवायु कार्यकर्ता और रामन माग्सेसे पुरस्कार विजेता...
विचार मित्र 
संपादकीय: सोनम वांगचुक का 17वें दिन अनशन, लोकतंत्र की परीक्षा !

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.62 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे। बीएसई सेंसेक्स 344.06 अंक गिरकर...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

‘सौश्रुतम् 2026’ सेमिनार 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। कार्यक्रम आचार्य सुश्रुत की जयंती के अवसर पर आयोजित किया...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन, आधुनिक सर्जरी पर होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन

कोलकाता: 160 निर्माणाधीन इमारतों की जांच, सिर्फ 11 परियोजनाएं मिलीं नियमों के अनुरूप

कोलकाता। तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: 160 निर्माणाधीन इमारतों की जांच, सिर्फ 11 परियोजनाएं मिलीं नियमों के अनुरूप

उत्तर प्रदेश

मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में होटल की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा बेनकाब! व्हाट्सएप पर होती थी डील, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में युवती की हत्या की सूचना से मचा हड़कंप