कोलकाता: 160 निर्माणाधीन इमारतों की जांच, सिर्फ 11 परियोजनाएं मिलीं नियमों के अनुरूप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने की घटना के बाद कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा शुरू की गई व्यापक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।

निगम की उच्चस्तरीय समिति द्वारा जांचे गए 160 निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों में से केवल 11 परियोजनाओं को ही नियमों के अनुरूप पाया गया है। यानी महज 6.87 प्रतिशत परियोजनाओं को ही समिति की मंजूरी मिली है।

केएमसी आयुक्त स्मिता पांडे ने उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट ली है। मंगलवार सुबह केएमसी के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि 160 निर्माणाधीन परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिनमें से केवल 11 इमारतें निर्धारित मानकों पर खरी उतरीं। समिति ने पाया कि बड़ी संख्या में परियोजनाओं में निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया।

जांच के दौरान 23 निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारतों में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आई। इनमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग, श्रमिकों की सुरक्षा की अनदेखी तथा भवन निर्माण संहिता और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन शामिल है।

टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल ये खबर भी पढ़े : टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल

आयुक्त स्मिता पांडे ने कहा कि जिस तरह से इन परियोजनाओं में काम किया जा रहा था, उससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन खामियों को देखते हुए केएमसी ने संबंधित 23 परियोजनाओं में निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। इन परियोजनाओं की फाइलें संबंधित डेवलपर और प्रमोटरों को आवश्यक सुधार के लिए वापस भेज दी गई हैं।

जब तक सभी कमियां नियमों के अनुसार दूर नहीं कर दी जातीं, तब तक इन स्थलों पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा।

केएमसी के सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में शहर में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण के लिए कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले चरण में 200 निर्माणाधीन परियोजनाओं की पहचान की गई, जिनमें से 160 स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। शेष परियोजनाओं की जांच आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, 41 अन्य निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं की ऑडिट रिपोर्ट तकनीकी उपसमिति को भेजी गई है। उपसमिति की जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही इन परियोजनाओं पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने तारातला में निर्माणाधीन तीन मंजिला गोदाम ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद केएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र में चल रही सभी निर्माणाधीन बहुमंजिला परियोजनाओं की समीक्षा का आदेश दिया था, ताकि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और स्वीकृति प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...