समुद्र में पलटे ट्रॉलर हादसे में 9 की मौत, 6 मछुआरों की तलाश जारी; प्रशासन ने बढ़ाया रेस्क्यू अभियान

लापता छह मछुआरों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ‘मा काली’ ट्रॉलर दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से रवाना हुआ था।
  • संपर्क टूटने के बाद पुलिस, नौसेना, तटरक्षक बल और वन विभाग ने खोज शुरू की।
  • ट्रॉलर बाघेरचर इलाके में उलटी अवस्था में मिला।

दक्षिण 24 परगना। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बकखाली तट के पास लापता मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर 'मा काली' को बरामद कर लिया गया है।

ट्रॉलर से रविवार देररात चार और मछुआरों के शव बरामद किए गए। इससे पहले रविवार को पांच शव मिले थे। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि छह मछुआरे अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों और मछुआरों ने पूरी रात ट्रॉलर के भीतर और आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के समय कुछ मछुआरे समुद्र की ऊंची लहरों में बह गए होंगे। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

रविवार रात सुंदरबन विकास विभाग के राज्यमंत्री दीपंकर जाना घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पाथरप्रतिमा के गोवर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के सीतारामपुर घाट पर चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की पूरी रात निगरानी की।

कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी ये खबर भी पढ़े : कोलकाता: आईटी कंपनी पर ईडी का शिकंजा, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की साइबर ठगी

इस दौरान काकद्वीप महकमा प्रशासन, सुंदरबन पुलिस, गोवर्धनपुर कोस्टल थाना, वन विभाग तथा मछुआरा संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से दो जुलाई को 'मा काली' ट्रॉलर मछली पकड़ने के लिए समुद्र में निकला था। पांच जुलाई के बाद से ट्रॉलर का संपर्क टूट गया था। इसके बाद पुलिस, तटरक्षक बल, नौसेना, वन विभाग और मछुआरा संगठनों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार को दक्षिण 24 परगना के बकखाली तट से लगभग 35 किलोमीटर दूर चुलकाठी जंगल के निकट बाघेरचर इलाके में ट्रॉलर उलटी अवस्था में मिला।

संयुक्त अभियान के बाद ट्रॉलर को सीतारामपुर घाट लाया गया, जहां तलाशी के दौरान एक-एक कर नौ मछुआरों के शव बरामद हुए। फिलहाल छह लापता मछुआरों की तलाश जारी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी लगातार बढ़ती जा...
राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

भारतीय शिक्षा व्यवस्था की नींव पर एक गंभीर दरार उभरकर सामने आई है। शिक्षा मंत्रालय की डेटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग...
विचार मित्र 
संपादकीय: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अंधकार में शिक्षा व्यवस्था!

क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

आज के समय में न्यायपालिका केवल संविधान की व्याख्या करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों के अंतिम...
विचार मित्र 
क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत