वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: 50 ट्री गार्ड के साथ जिला सहकारी बैंक ने दिया हरियाली का संदेश

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में हुआ वृक्षारोपण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • पौधों के संरक्षण का बताया महत्व

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान एवं वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, बिजनौर के प्रधान कार्यालय (2 सिविल लाइन्स) परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके दीर्घकालिक संरक्षण के लिए 50 ट्री गार्ड भी स्थापित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यवहारिक रूप में दिया जा सके।

कार्यक्रम में जनपद के लिए शासन द्वारा नामित अधिकारी योगेश कुमार (आईएएस), आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, उत्तर प्रदेश, वीर विक्रम सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं उप निबंधक, मुरादाबाद मंडल, राजवीर सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, बिजनौर, अपर जिलाधिकारी aakans उप जिलाधिकारी सहित सहकारिता विभाग और प्रशासन के अनेक अधिकारियों ने सहभागिता की।

फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका कॉलेज में रोपे गए 25 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका कॉलेज में रोपे गए 25 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

जिला सहकारी बैंक की ओर से संजय कुमार, संजय गुप्ता एवं अवनेन्द्र तोमर सुनीत तिवारी सहित बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारियों ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृत्व, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में घने वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संकल्प लिया। बैंक प्रबंधन ने भी भविष्य में पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में बागपत।...
उत्तर प्रदेश 
बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से...