बिजनौर में हरियाली का महाअभियान, एक दिन में 66 लाख से अधिक पौधे रोपे गए

जनपद भर में एक ही दिन में 66 लाख से अधिक पौधों का रोपण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने अभियान का किया शुभारंभ 

बिजनौर। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को बिजनौर में अभूतपूर्व वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जनपद भर में एक ही दिन में 66 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। मुख्य कार्यक्रम महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ, जहां प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' केवल वृक्षारोपण का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृ सम्मान को जोड़ने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को मां का दर्जा दिया गया है और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करने का भी आह्वान किया।

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस  ये खबर भी पढ़े : समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बन रहा है।

वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी एवं आयुक्त निबंधन एवं सहकारिता योगेश कुमार ने कहा कि जनपद में छायावन, अविरल वन, कपि वन, ऊर्जावन, समरसता वन और समृद्धि वन विकसित किए जा रहे हैं, जिससे वनाच्छादन बढ़ेगा और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपदवासियों से पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से अब तक जनपद में लगभग 6 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। इस वर्ष भी वन विभाग की 29 नर्सरियों से आमजन को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। अंत में कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, डीसी जी राम आर.बी. यादव, प्रभागीय निदेशक वानिकी जय सिंह कुशवाहा उपजिलाधिकारी सदर रितु रानी वन क्षेत्राधिकारी बिजनौर महेश गौतम सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नरायनपुर में किया गया वृक्षारोपण

प्रतापगढ़। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय नरायनपुर में...
उत्तर प्रदेश 
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नरायनपुर में किया गया वृक्षारोपण

'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान: गाजीपुर में 47.68 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में ‘एक पेड़ मॉ के नाम‘ वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थान...
उत्तर प्रदेश 
'एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान: गाजीपुर में 47.68 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य

खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास कार्यो के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास कार्यो के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का हुआ शुभारंभ

प्रतापगढ़। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की थीम पर आज पूरे जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज हुआ। इस अवसर...