12 जुलाई को जिले में होगा महावृक्षारोपण, तैयारियों को डीएम ने परखा
डीएम ने प्रत्येक विभाग पौधारोपण के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में कार्यक्रम आयोजित की
रामनाथ सिंह
- नर्सरियों से पौधे नहीं उठाए हैं, वे तत्काल पौध उठान की प्रक्रिया पूरी करे: डीएम
बिजनौर। 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों ने अभी तक वन विभाग की नर्सरियों से पौधे नहीं उठाए हैं, वे तत्काल पौध उठान की प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षित स्थानों पर उनका संरक्षण सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि 12 जुलाई को प्रत्येक विभाग पौधारोपण के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में कार्यक्रम आयोजित करे। सभी तहसीलों, विकासखंडों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के साथ व्यापक पौधारोपण कराया जाए। अभियान में स्वयं सहायता समूह, एनएसएस, एनसीसी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े : किशोरी की मौत पर बड़ा खुलासा! परिजनों ने युवक और उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपउन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को गड्ढों की खुदाई, रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग, पौधों की आपूर्ति, वितरण और पौधारोपण के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट और कोऑर्डिनेटर को अभियान के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। अभियान की प्रगति प्रत्येक घंटे दर्ज कर शाम तक कंट्रोल रूम के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। बिजनौर में मुख्य कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कॉलेज, स्वाहेड़ी में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शासन ने सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार को बिजनौर का नोडल अधिकारी नामित किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
