किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक, जल निकासी सहित अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा
बैठक में नाले पर पक्का पुल बनाने का उठा मुद्दा
नगराम लखनऊ। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की हरदोइया बाजार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक हुई। इस दौरान हरदोइया ग्राम पंचायत क्षेत्र में अनैया झील के बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई के साथ ही मितौली गांव के समीप गुजरने वाले नाले पर पक्का पुल बनाने का मुद्दा उठा।
वहीं आदमपुर गांव के पास शारदा नहर में बने पुल की मरम्मत, लक्ष्मनपुर से बचनखेड़ा होते हुए अकराहदू तक जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा लगाने की मांग पूरी न होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। विभिन्न गांव से आए किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को पदाधिकारी के बीच में रखा तथा पदाधिकारी ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
ये खबर भी पढ़े : पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह के ठिकानों से अपराध की आय छिपाने से जुड़े दस्तावेज मिलने का ईडी ने किया दावाजिला संरक्षक वर्मा ने कहा कि यदि जल्द ही इन ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। मोहनलालगंज तहसील अध्यक्ष हौसलेंद्र पटेल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान प्रमुख रूप से जिला सचिव हरिश्चंद्र, ब्लाक महामंत्री रामकृष्ण, ब्लाक महासचिव श्रवण,हरदोइया अध्यक्ष बजरंग सिंह, खरगापुर महिला विंग अध्यक्ष ललितादेवी,अमेठियनपुरवा सचिव बृजलाल,रामलली,सिरौना भगौती, बचनखेड़ा प्रताप सिंह, दलपतखेडा सचिव परशुराम वर्मा ,रामरुप वर्मा,रामनारायन, अनैया सियाराम सहित तमाम संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
