राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उमड़ी भारी भीड़, चंद्रिका देवी मंदिर में गूंजा सुंदरकांड
धूमधाम से मना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन
- मंदिर परिसर को फूलों से सजाया
- कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने की लंबी उम्र की कामना
बख्शी का तालाब। में स्थित मशहूर मां चंद्रिका देवी धाम परिसर में एक अलग ही रौनक देखने को मिली। मौका बेहद खास था, क्योंकि देश के कद्दावर नेता और क्षेत्र के चहेते राजनाथ सिंह का 75वां जन्मदिन था। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए इलाके के लोगों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक बड़ा धार्मिक आयोजन किया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था और सुबह से ही लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था।
इस पूरे कार्यक्रम की कमान इलाके के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने संभाल रखी। उनकी अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे। जैसे ही सुबह की पूजा शुरू हुई, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। राजनाथ सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी साफ देखने को मिल रही । हर कोई अपने नेता की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहा था। भीड़ को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता कि, जमीनी स्तर पर नेताओं की पकड़ आज भी कितनी मजबूत है।
ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?कार्यक्रम की शुरुआत मां चंद्रिका देवी के दर्शन और आशीर्वाद के साथ हुई। इसके बाद मुख्य पंडाल में सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। ढोलक और मजीरों की थाप पर जब भक्तों ने सुंदरकांड की चौपाइयां गानी शुरू कीं, तो वहां मौजूद हर शख्स झूमने पर मजबूर हो गया। कार्यक्रम के सह-आयोजक वीरपाल सिंह और अनुराग सिंह ने बताया कि, इस बार आयोजन को बेहद भव्य रूप दिया गया था। सुंदरकांड के खत्म होने के बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। धूप और लॉबान की खुशबू से पूरा वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
भक्तों में बंटा महाप्रसाद
धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद भंडारे की शुरुआत की गई। आयोजन समिति ने आने वाले सभी भक्तों के लिए बैठने और प्रसाद ग्रहण करने की खास व्यवस्था की थी। इसके अलावा, पूरी और सब्जी का महाप्रसाद पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। दोपहर तक मंदिर आने वाले हर एक दर्शनार्थी को प्रसाद बांटा गया।
स्थानीय लोगों का कहना कि, राजनाथ सिंह का लखनऊ से बहुत पुराना और गहरा नाता है। यही वजह है कि, उनके जन्मदिन पर लोग अपने घरों से निकलकर इस खुशी में शामिल होने आए। शाम तक चले इस कार्यक्रम में राजनीतिक चर्चाओं के साथ-साथ पूरी तरह से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
