फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर के *थाना कोतवाली खलीलाबाद* सम्बन्धित अभियुक्त विजय शुक्ला पुत्र महेन्द्र शुक्ला निवासी इमिल़डीहा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर स्थाई पता मोरवन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था । उपरोक्त को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है । विदित हो कि दिनांक 09.07.2026 को इमिग्रेशन डिपार्टमेन्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के अधिकारीगण द्वारा जरिये ई-मेल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर से सम्बन्धित वांछित प्रकाश में आये अभियुक्त विजय शुक्ला पुत्र महेन्द्र शुक्ला निवासी इमिल़डीहा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर स्थाई पता मोरवन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को विदेश से अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली आने पर इमिग्रेशन डिपाटमेन्ट के अधिकारीगण द्वारा LOC के आधार पर पकडा गया है ।
इस सूचना से अवगत होने के पश्चात थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार यादव, का0 दुर्गेश कुमार द्वारा अभियुक्त उपरोक्त की न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु दिल्ली के लिए रवाना हुये थे । अभियुक्त उपरोक्त को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पहुँचकर इमिग्रेशन डिपाटमेन्ट के अधिकारीगण से सम्पर्क करने पर इमिग्रेशन डिपामेन्ट के अधिकारीगण से वार्ता कर अभियुक्त विजय शुक्ला को पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया । आज दिनाँक 10.07.2026 को साथ लेकर दिल्ली से थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर उपस्थित आये । अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
