फर्रुखाबाद में पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गोवध अधिनियम के अभियोग में फरार था आरोपी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद

फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से घायल इनामी गोकश चंदा को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि सोमवार को तड़के कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास जंगल में गोवध अधिनियम के अभियोग में फरार 25 हजार का इनामी चंदा उर्फ चाँद मियां को गिरफ्तार किया है। 

उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी के ले जाया गया। बरामदगी के दौरान अभियुक्त चंदा पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भागा और पहले से झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध तमंचे से उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन ये खबर भी पढ़े : हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में चंदा के बाएं पैर में गोली लगी। घायल चंदा को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। अभियुक्त चंदा के कब्जे से अवैध 315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार किया गया हैं। उसके खिलाफ कोतवाली कायमगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

आराेपिताें की तलाश में जुटी पुलिस  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में बागपत।...
उत्तर प्रदेश 
बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार