फर्रुखाबाद के राजकीय बालिका कॉलेज में रोपे गए 25 पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शिक्षिकाओं और बच्चों ने किया पौधारोपण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सुरेश गुप्ता

  • आम, अमरूद समेत कई पौधे वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के नेतृत्व में हुआ।

प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत विद्यालय को नर्सरी से 25 पौधे प्राप्त हुए, जिनका विद्यालय परिसर में विधिवत रोपण किया गया। लगाए गए पौधों की जियो-टैगिंग भी कर दी गई है। इनमें आम, अमरूद, अनार, कटहल, जामुन तथा तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

चंदा चोरी- 43 दिनों 70 बार हुई डकैती : हुड्डा ये खबर भी पढ़े : चंदा चोरी- 43 दिनों 70 बार हुई डकैती : हुड्डा

इस अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपनी माताओं एवं बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में ऋचा तिवारी, अर्चना गुप्ता (ईको क्लब प्रभारी),ज्योति, निर्मला सिंह, दीप्ति, सरिता त्रिवेदी, प्रतिभा, शैलजा मौर्य, मुकेश कुमार, अजय कुमार रिंकू तथा विद्यालय की छात्राओं एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे तथा उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कार्यकारिणी का पुर्नगठनः टेट, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष पर जोर

बस्ती - रविवार को अटेवा पेंशन बहाली मंच की बैठक  गांधीनगर के निकट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारिणी का पुर्नगठनः टेट, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष पर जोर

अमरनाथ धाम के लिए 11वें जत्था: कड़ी सुरक्षा के साथ 9,153 से ज्यादा श्रद्धालु रवाना

चिकित्सा सहायता, ट्रैफ़िक कंट्रोल और लॉजिस्टिकल सपोर्ट के लिए व्यापक इंतज़ाम जम्मू। सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार सुबह कड़ी...
जम्मू कश्मीर 
अमरनाथ धाम के लिए 11वें जत्था: कड़ी सुरक्षा के साथ 9,153 से ज्यादा श्रद्धालु रवाना

चाइनीज मांझे पर प्रभावी रूप से रोक लगाए जाने हेतु किया गया जागरूक

बस्ती - सभागार कक्ष राज्य कर कार्यालय कटरा तिराहा बस्ती में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसके...
उत्तर प्रदेश 
चाइनीज मांझे पर प्रभावी रूप से रोक लगाए जाने हेतु किया गया जागरूक

उपराष्ट्रपति ने मन्नम स्मृति मंडपम का किया उद्घाटन, मन्नथु पद्मनाभन को दी श्रद्धांजलि 

मन्नम स्मृति मंडपम ने दी विरासत संरक्षण को नई दिशा, प्रयासों की सराहना नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार...
राष्ट्रीय 
उपराष्ट्रपति ने मन्नम स्मृति मंडपम का किया उद्घाटन, मन्नथु पद्मनाभन को दी श्रद्धांजलि 

उत्तर प्रदेश

कार्यकारिणी का पुर्नगठनः टेट, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष पर जोर

बस्ती - रविवार को अटेवा पेंशन बहाली मंच की बैठक  गांधीनगर के निकट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकारिणी का पुर्नगठनः टेट, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष पर जोर

चाइनीज मांझे पर प्रभावी रूप से रोक लगाए जाने हेतु किया गया जागरूक

बस्ती - सभागार कक्ष राज्य कर कार्यालय कटरा तिराहा बस्ती में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसके...
उत्तर प्रदेश 
चाइनीज मांझे पर प्रभावी रूप से रोक लगाए जाने हेतु किया गया जागरूक

वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ

बस्ती - पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए पुलिस लाइन बस्ती में एक...
उत्तर प्रदेश 
वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ