वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ
बस्ती - पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए पुलिस लाइन बस्ती में एक वृहद "वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" एवं "स्वच्छता कार्यक्रम" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती की अगुवाई में "वामा सारथी" (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) टीम के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। जुलाई माह के तहत पुलिस लाइन्स, पीएसी वाहिनियों, थानों और पुलिस आवासीय परिसरों में व्यापक स्तर पर इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: भारत सरकार की 'Mission LiFE' (Lifestyle for Environment) अवधारणा के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने इन पौधों की नियमित सिंचन और सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
पर्यावरण को प्लास्टिक के खतरों से बचाने के लिए परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा परिसर को पूरी तरह स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के बच्चों को "Vaama ECO Champs" के रूप में तैयार करने हेतु विशेष शपथ दिलाई गई। बच्चों ने जल संरक्षण, नियमित वृक्षारोपण और दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस अभियान को सतत रूप से जारी रखने के लिए पुलिस आवासीय परिसरों के निकट और पार्कों में 'Vaama ECO Champs' शपथ बोर्ड स्थापित किए गए, ताकि बच्चे प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण के अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें। बस्ती पुलिस जनसेवा और कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति सदैव पूरी निष्ठा से समर्पित है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
