पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - विवेकानंद मिश्रा

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कल से जनपद में बृहद स्तर पर प्रारंभ होने वाले पौधारोपण अभियान के सफल संचालन के संबंध में जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में जिला पदाधिकारियों एवं समस्त मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया, जहां अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं कार्ययोजना निर्धारित की गई।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पौधारोपण अभियान को अधिक प्रभावी, व्यापक एवं जनसहभागिता से सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही उन्होंने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बढ़े हुए बूथों की संख्या, बूथ पदाधिकारियों के सत्यापन तथा डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक डेटा को 'सरल ऐप' पर अपलोड करने की प्रक्रिया को सरल व सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ मैदान में उतरने और पौधारोपण अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।​'नवनिर्माण के नौ वर्ष' की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संतुलन भी आवश्यक है, और यह अभियान इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रदीप निषाद, विनय सिंह भारद्वाज, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय 'पवन', संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी व सभी मंडलों के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम...