शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना सहित 4 गिरफ्तार

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत की प्रभावी अगुवाई में थाना साइबर क्राइम, साइबर सेल ,SOG, स्वाट,सर्विलांस की विशेष टीमें गठित की गईं।उक्त टीमों द्वारा त्वरित, योजनाबद्ध और ठोस कार्रवाई करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से इन्वेस्टमेंट/शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना सहित 04 शातिर साइबर अपराधियों (चन्द्रकेतु पुत्र श्रीपत निवासी ग्राम-भिरवास थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 38 वर्ष,प्रभात चौधरी पुत्र राम प्रकाश चौधरी निवासी ग्राम-कठौतिया थाना-नगर, जनपद बस्ती हाल पता-तुर्कवलिया थाना-कलवारी, जनपद-बस्ती उम्र करीब 31 वर्ष,श्यामजी चौधरी पुत्र सत्यनरायण चौधरी निवासी ग्राम-भिरवास थाना कलवारी जनपद बस्ती उम्र करीब 30 वर्ष,अशफाक अहमद पुत्र असगर अली निवासी ग्राम-रमवापुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 36 वर्ष) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।  
यह संगठित गैंग सर्वप्रथम देश में इन्वेस्टमेंट/शेयर ट्रेडिंग/लोन आदि का विज्ञापन फेसबुक/इंस्टाग्राम व टेलग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालती है इनके झांसे में आकर लोग अपनी मेंहनत की कमाई के रुपयों को इनके द्वारा बताये गए कॉर्पोरेट सेक्टर के अकाउंट / फर्जी फर्म के बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते है और यह गैंग उपरोक्त फ्रॉड  किये हुए रुपयों को आपस में बाँट कर अपनी अपनी लग्जरी लाइफ जीते है। 
बैंक खातों के जरिए ठगी: मुख्य अभियुक्त अशफाक अहमद पुत्र असगर अली निवासी ग्राम-रमवापुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीर नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 36 वर्ष ने बताया कि हमारी गैंग के अन्य सक्रिय सदस्य राजस्थान/दिल्ली  भारत के अलावा नेपाल, कम्बोडिया, दुबई जैसे देशो में रहते है जिनके लिए मै अपने देश से कॉर्पोरेट सेक्टर के बैंक अकाउंट / फर्म के अकाउंट खुलवा कर उनकी नेट बैंकिंग एक्टिवेट कर के पूरी किट देता हु जिसका प्रयोग फर्जी इन्वेस्टमेंट/शेयर ट्रेडिंग/लोन में किया  जाता है। 
अभियुक्त चन्द्रकेतु द्वारा भारत स्टेशनर्स एवं इऩ्फॉर्मेशन सेन्टर के नाम से खुलवाये गये बैंक खातों (इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ) की जांच में NCRP पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से इन्वेस्टमेंट तथा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर  NCRP पोर्टल पर कुल 36 शिकायतें तथा बैक खातो के प्रारम्भिक जांच से 01 वर्ष मे कुल करीब 01 करोड रूपया क्रेडिट होना पाया गया है जिसके सम्बन्ध मे विस्तृत जांच की जा रही है।
अभियुक्त प्रभात चौधरी द्वारा प्रभात इऩ्टरप्राइजेज के नाम से खुलवाये गये बैंक खातों (इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा) की जांच में NCRP पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों से इन्वेस्टमेंट तथा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर NCRP पोर्टल पर कुल  41 शिकायतें तथा बैक खातो के प्रारम्भिक जांच से 01 वर्ष मे कुल करीब 1.5 करोड रूपया क्रेडिट होना पाया गया है जिसके सम्बन्ध मे विस्तृत जांच की जा रही है।
उपरोक्त सभी पांचों बैंक खातो पर देश के विभिन्न राज्यों से NCCRP पोर्टल कुल 77 शिकायतें पंजीकृत है, जिनके सापेक्ष अब तक लगभग 54 करोड़ रूपयों की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराया जाना पाया गया है। सभी रूपयों की ठगी के संबंधित विस्तृत विवेचना की जा रही है |

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक ।

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

प्रयागराज में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.03 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ), अपराध शाखा की संयुक्त टीम...