सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत

बाइक पर सवार शिवम इस हादसे में सुरक्षित बच गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग पर ओडौली के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक और बाइक सवार एक अन्य युवक चपेट मे आ गए। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र मे बरौंसा-बगियागांव मार्ग से शनिवार की देर शाम बांसगांव निवासी शिव बालक (36) अपनी बहन के घर से शिवम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। ओडौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे बम्बहादुर यादव (36) से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार शिवम इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

 किशोरी की मौत पर बड़ा खुलासा! परिजनों ने युवक और उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप ये खबर भी पढ़े :  किशोरी की मौत पर बड़ा खुलासा! परिजनों ने युवक और उसकी मां पर लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप

बम्बहादुर यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह धान की रोपाई के लिए पांच दिन पहले अपने घर आए थे और वापस दिल्ली जाने की तैयारी में थे। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे में उनकी जान चली गई। उनके परिवार में पत्नी नीलू और तीन बेटे विशाल, ऋषभ तथा नैतिक हैं। वहीं, शिव बालक खरकपुर में मोटरसाइकिल मरम्मत का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनीता, बेटी अंशिका और बेटे अंश व शनि शामिल हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

जयसिंहपुर के प्रभारी कोतवाल विवेक राय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार कर रहा: पंकज चौधरी

नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले की एक किशोरी को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदकर अपने छोटे भाई से विवाह कराने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग बालिका काे 1.20 लाख रुपये में खरीदकर छाेटे भाई से शादी कराने वाला गिरफ्तार

पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने शनिवार को सरकार के 'एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पौधरोपण सिर्फ फोटो खिंचवाने तक सीमित न रहे, उनका संरक्षण भी जरूरी : रेवती रमण सिंह

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

वाराणसी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए:डॉ. रागिनी

उत्तर प्रदेश